उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड…यहां दरोगाओं और आर‌क्षियों के बंपर तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में वन विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं।  वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ने कई दरोगाओं और वन आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार वन दरोगा भूपाल सिंह देव,  जितेंद्र सिंह बोरा को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर, भैरव सिंह बिष्ट को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से हल्द्वानी वन प्रभाग, भजन सिंह देव को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, गोविन्द सिंह कोरंगा, जहीरूल हसन जैदी को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम...भीड़ पर नियंत्रण को सरकार सख्त, सीएम धामी के ये निर्देश

जबकि ललित सिंह काला को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग, सत्येंद्र दूबे को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, गीता बिष्ट को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर, ललित मोहन जोशी को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई ‌पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, राजेंद्र सिंह को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भयावह हादसा... क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान, हो गया धमाका, भारी जनहानि

वहीं हेम चन्द्र जोशी को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर, राजन सिंह को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई  पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, त्रिलोक सिंह को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग पूरन चन्द्र आर्या को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग, दिनेश चन्द्र बुधलाकोटी को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई ‌पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर स्थानान्तरित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर...बोल्डर गिरने से ये हाईवे बंद, बाजार पानी में डूबा

इसी तरह मुख्तार अहमद को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग, तारा चन्द्र पाठक को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, राम सिंह रावत को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से हल्द्वानी वन प्रभाग, किशन सिंह नेगी को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी से तराई ‌पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर स्थानान्तरित किया गया है। इसी तरह विभाग ने बड़ी संख्या में वन दरोगाओं और आरक्षियों के भी स्थानान्तरण किए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में