उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस रिटायर्ड अफसर ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस की मजबूती के प्रयासों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्या ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 35 वर्षों तक पुलिस सेवा में रहे श्री आर्या ने वर्ष 1988 में एसआई के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर 2021 में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा पुलिस मैडल से भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी श्री आर्या काफी दक्ष हैं, उन्होंने अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, एमबीए (एचआर), और एम.एड में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनेगी चुनौती!... लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा, एजेंसियां सतर्क

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने श्री आर्या को पार्टी का पटका पहना कर विधिवत पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल और प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण भी मौजूद रहे और श्री आर्या को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन... ये दो अफसर हुए सस्पेंड, मची खलबली

श्री आर्या ने इस अवसर पर कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूरी तत्परता से काम करेंगे। उन्होंने सूर्यकांत धस्माना और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...अधिसूचना जल्द, मैदान तैयार, ये है बड़ी चुनौती

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में