उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सोशल हिल दर्पण

UPSC में उत्तराखंड का जलवा!… बेटियों की सफलता से प्रदेश गर्वित, सीएम धामी ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड की दो बेटियों ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। टिहरी जिले की मीनल नेगी ने परीक्षा में 66वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि उधम सिंह नगर के किच्छा की शांभवी तिवारी ने 46वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों प्रतिभाशाली बेटियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि उत्तराखंड की बेटियों ने यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों सफल अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर देश सेवा के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लॉक के दिवाड़ा गांव की रहने वाली मीनल नेगी की इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के मयूर विहार में रहता है। मीनल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंबा से पूरी की और वर्ष 2018 में दसवीं की परीक्षा 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद उनका परिवार देहरादून आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

मीनल ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून से 98 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।

मीनल के पिता प्रीतम सिंह नेगी टिहरी जिले के डोबरा क्षेत्र में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गीता नेगी गृहिणी हैं। परिवार में उनका बड़ा भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और छोटा भाई जेईई की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर मीनल नेगी ने यूपीएससी परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में 66वीं रैंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में