उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड सनसनीखेज… दोस्ती हुई खौफनाक, युवक की बेरहमी से हत्या!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देहरादून में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली, लेकिन जांच में पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। आरोपी नशे में थे और उन्होंने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर युवक की हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक दिगंबर धीमान के परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दिगंबर धीमान की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी और शव को हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाया गया। पुलिस को आरोपियों से शव के बारे में जानकारी मिली है और उसे जल्द ही बरामद करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

जानकारी के अनुसार, दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें उसे जमानत मिल चुकी थी। 9 फरवरी को उसकी देहरादून कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट से बाहर आने के बाद दिगंबर ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि शाम तक लौट आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

उसकी तलाश के दौरान परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच और लोकेशन के आधार पर तीन दोस्तों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने बताया कि 9 फरवरी की रात रेसकोर्स इलाके में एक पार्टी में दिगंबर और उसके तीन दोस्तों ने शराब पी। नशे में बहस बढ़ी और तीनों ने बेसबॉल बैट से दिगंबर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और शव को टैक्सी से हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाया। पुलिस का कहना है कि लाश बरामद होते ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में