उत्तराखंड की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। थराली की पूर्व विधायक और चमोली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और दिल्ली तथा देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था।
शुक्रवार देर रात देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
परिजनों के अनुसार, मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग स्थित संगम तट पर किया जाएगा।