उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव… अंतिम दौर में मतगणना, कड़े मुकाबलों में निर्णायक जीतें, बदले समीकरण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है और धीरे-धीरे नतीजों की तस्वीर साफ होती जा रही है। इस बार का पंचायत चुनाव कई दिलचस्प मोड़ लेकर आया, जहां कई सीटों पर प्रत्याशी टॉस और पर्ची के जरिए भी विजेता घोषित हुए। प्रदेशभर में प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

हल्द्वानी के देवलचौड़ बंदोबस्ती जिला पंचायत सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी **दीपा दर्मवाल** ने कांग्रेस प्रत्याशी **किरन नेगी** को पांच हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी। यह जीत भाजपा के लिए राहत लेकर आई है, क्योंकि रामड़ी, आनसिंह, पनियाली और गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने बदली चाल...तेज बिजली और ओले गिरने का भी खतरा, जानिए ताजा अपडेट

दीपा दर्मवाल की इस जीत को उनकी राजनीतिक समझ, मजबूत जनसंपर्क और क्षेत्र में प्रभावशाली पकड़ का परिणाम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उनके पति आनंद दर्मवाल निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। यह सीट महिला आरक्षित होने के कारण पार्टी ने दीपा को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।

अब दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत न सिर्फ भाजपा के मनोबल को बढ़ावा दे रही है, बल्कि अध्यक्ष पद के समीकरणों को भी नया मोड़ दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  किस्सा करोड़ों का...कुख्यात भू-माफिया की करतूतें बेनकाब, अब बचना मुश्किल!

हल्द्वानी ब्लॉक की जंग्गीबंगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी **दीपा चंदोला** ने जीत दर्ज की। इस सीट पर परिणाम आधी रात के बाद घोषित हुआ।

खटीमा में पंचायत चुनाव की मतगणना अपने अंतिम और नौवें राउंड में पहुंच गई है। मंडी परिसर में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। अब तक की स्थिति में छह जिला पंचायत सीटों में से तीन पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी, एक पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक-अधिकारी बनेंगे रक्षक...हर समस्या का मिलेगा फटाफट हल! करें क्लिक

बिगराबाग सीट पर कांग्रेस समर्थित हीरा मुडेला विजयी रहे।

गांगी सीट से निर्दलीय रीता कफलिया ने जीत दर्ज की।

प्रतापपुर सीट से भाजपा समर्थित अमनदीप कौर नामधारी ने बाज़ी मारी।

मझोला सीट पर भाजपा समर्थित अजय मौर्य* विजेता बने।

नगला तराई सीट से भाजपा समर्थित सागर धामी आगे चल रहे हैं।

प्रशासन मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में