उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड… इन कर्मियों के लिए खुला प्रमोशन का दरवाजा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत समूह ‘घ’ के कर्मचारियों के साथ ही वाहन चालकों को भी कनिष्ठ सहायक बनने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से 7 अगस्त को आदेश जारी कर 49 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!...घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता और निर्धारित कोटे के आधार पर पदों का बंटवारा किया गया है। हाईस्कूल पास समूह ‘घ’ कर्मचारियों के लिए 15 प्रतिशत कोटे के तहत 29 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण समूह ‘घ’ कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत कोटे में 10 पद रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही जगह दो लाशें... इस रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?

इसी तरह हाईस्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वाहन चालकों के लिए 5 प्रतिशत कोटे के तहत 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पात्र कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति के जरिए कनिष्ठ सहायक बनने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रप्रेम का दिखा जुनून... CM धामी के साथ तिरंगा लेकर सड़कों पर उमड़ा हुजूम

महानिदेशालय ने सभी संबंधित जनपदों से पात्र कर्मचारियों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेजने के निर्देश दिए हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर जिम्मेदारी दी जाएगी। विभाग के इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में