उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

‌उत्तराखंड नगर निकाय….छह माह में बढ़ गए इतने लाख मतदाता, देखें आंकड़े

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नगर निकायों में पिछले छह महीने में मतदाताओं की संख्या में तीन लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मई माह में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 27 लाख 28 हजार 907 थी, जो अब बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी परिसीमन और मतदाता सूची के अपग्रेडेशन के कारण हुई है, जिसमें विशेष तौर पर देहरादून नगर निगम में विवाद के बाद परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस फायर स्टेशन को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 25 लाख 22 हजार 656 मतदाता थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 हो गया है। इस बढ़ोतरी में रुद्रप्रयाग जिले के 18,130 नए मतदाता भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

अब रुद्रप्रयाग को छोड़कर राज्य के सभी 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार पहुंच गई है। 11 नगर निकायों में मतदाता सूची के अपग्रेडेशन या परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का काम पूरा हो चुका है, जिससे आगामी निकाय चुनावों की तैयारी तेज हो गई है।

जिलावार मतदाताओं की संख्या

जिला 2018 मई 2024 नवंबर 2024
अल्मोड़ा 31,460 33,320 36,879
बागेश्वर 19,664 24,742 25,287
चमोली 50,087 51,289 53,338
चंपावत 29,393 32,140 33,230
देहरादून 8,04,985 9,32,346 9,92,329
हरिद्वार 4,67,432 4,14,230 5,81,328
नैनीताल 3,01,477 3,20,639 3,40,617
पौड़ी 1,51,874 1,63,169 1,72,890
पिथौरागढ़ 49,278 54,021 60,694
टिहरी 63,424 4,298 82,913
यूएस नगर 5,10,852 5,85,119 6,13,886
उत्तरकाशी 42,730 43,594 46,778
रुद्रप्रयाग 18,130
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में हादसा... निर्माणाधीन दीवार गिरने से महिला मजदूर दबी, मचा हड़कंप

कुल मतदाता             25,22,656                 27,28,907               30,58,299

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में