उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड… टेंट और ज्वलनशील सामान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। आबादी में स्थित टेंट हाउस में एकाएक आग धधकने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें रिहायशी मकानों तक पहुंचने का खतरा बना रहा। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार यह घटना राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बीती देर रात हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक: नरेन्द्र कुमार) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट, लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामान में लगी थी। आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर और अन्य यूनिटें भी बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड ने लगभग 30,000 लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण आसपास के रिहायशी मकानों तक आग फैलने से बच गए। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सही कारण और हुई क्षति का आकलन कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में