उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड….भूस्खलन से बंद हुआ ये हाईवे, कई वाहन फंसे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के बीच प्रदेश के कई स्थानों में भूस्खलन हो रहा है। इस बीच शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ‌मुसीबत का सबब बन गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गोचर के पास पहाड़ी से सड़क पर मलबा गया है। इससे कई वाहन फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... यहां फंदे से झूलते मिले दंपती के शव, फैली सनसनी

हाईवे पर मलबा आने से सड़क छह घंटे से बंद पड़ा हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। वहीं, यमुनोत्री में भी कृष्णा चट्टी में भू-कटाव हो रहा है। उधर यमुनोत्री धाम सहित आसपास लगातार बारिश के की वजह से जानकीचट्टी फूलचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में यमुना नदी के कटाव से एक कच्चा ढाबा यमुना नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  WhatsApp का नया टूल... अब झटपट होंगे ये काम

जबकि एक अन्य ढाबे सहित बिजली की बड़ी लाइन पर लगा ट्रांसफर झूल रहा है। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... इस स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में