उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सोशल हिल दर्पण

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह…सीएम धामी ने इन्हें किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में प्रदेश के प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान साहित्य भूषण सम्मान से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया गया।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार से नवाजा।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

समारोह में अन्य विधाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। साहित्य नारी वंदन सम्मान से प्रो. दिवा भट्ट, उत्कृष्ट बाल साहित्य पुरस्कार से प्रो. दिनेश चमोला, और उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार से डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाई को सम्मान मिला। इसके अलावा, कुमाऊंनी एवं गढ़वाली साहित्य में तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट और गजेंद्र नौटियाल को विशेष सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे प्रदेश के महान साहित्यकारों को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. जितेन ठाकुर को हिंदी साहित्य के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और सभी सम्मानित साहित्यकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी रचनात्मकता उत्तराखंड की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में