उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड शोक में डूबा…सीएम धामी पहुंचे खंडूरी आवास, माहौल हुआ भावुक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ दौरे से लौटने के तुरंत बाद सीधे उनके निवास पहुंचे और दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उच्च आदर्श स्थापित किए।

सीएम ने आगे कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की मजबूत नींव रखने में खंडूरी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में लिए गए कई निर्णय आज भी राज्य के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी पुत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में