उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति शिक्षा

उत्तराखंड…..इस विभाग में कई अफसरों को मिली पदोन्नति, मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आई है। शासन ने शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को नए पदों पर तैनाती दी गई है।

आशा रानी पैन्यूली को अपर निदेशक एससीईआरटी (State Council of Educational Research and Training) के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि रघुनाथ लाल आर्य को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का पद सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की विरासत पर निजीकरण का साया!...कांग्रेस ने एचएमटी से सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

इसके अलावा, शिक्षा महानिदेशालय कार्यालय में अपर शिक्षा निदेशक के रूप में कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक शिक्षा के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में बच्चों के साथ आखिर क्या हुआ?... शिकायतों के बाद बाल आयोग सख्त, जांच के आदेश से मची हलचल

डा. मुकुल कुमार सती को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद से हटाकर शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक बनाया गया है, जबकि विनोद प्रसाद सिमल्टी को एडी कुमाऊं के पद से हटाकर विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

शासन ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत संयुक्त निदेशक कुलदीप गैरोला को अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के पद पर नियुक्त किया है, जबकि डा. मुकुल कुमार सती को इस पद से हटा दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में