उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड…इन पदों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट की रोक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने  उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता पद पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने यूपीसीएल में कार्यरत पांच सहायक अभियंताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

याचिका मनोज कुमार, वेद प्रकाश, सौरभ चमोली, नरेंद्र सिंह नेगी और गुरदीप सिंह ने दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे वर्ष 2002 से कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे, लेकिन प्रशासनिक चूक और एसीआर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके कनिष्ठ कर्मचारियों को पहले पदोन्नति दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब हल्द्वानी में यहां बनेगा हाईकोर्ट...विस्तार से पढ़िए धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, वर्ष 2012 में जारी संशोधित वरिष्ठता सूची में उनकी वरिष्ठता को सही कर दिया गया था। इसके आधार पर उनका दावा है कि वे वर्ष 2008-09 से पदोन्नति के हकदार थे।

विवाद उस समय बढ़ गया जब यूपीसीएल प्रबंधन ने 21 जून 2023 और 4 जून 2025 को सहायक अभियंताओं की नई वरिष्ठता सूचियां जारी कीं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके नाम वर्ष 2008-09 की वरिष्ठता सूची से हटा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाग रहा था हैवान... फिर पुलिस पर फायरिंग, आखिर मुठभेड़ में गोली लगते ही खत्म हुई फरारी

याचिकाकर्ताओं ने 4 जून 2025 को जारी अंतिम वरिष्ठता सूची को रद्द करने और अपना नाम दोबारा वर्ष 2008-09 की सूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने नियमों और पूर्व न्यायिक फैसलों का हवाला देते हुए तर्क दिया कि उच्च पद पर पदोन्नति मिलने के बाद कर्मचारी अपनी मूल वरिष्ठता का अधिकार बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...पांच लोगों की मौत की खबर

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने यूपीसीएल में अधिशासी अभियंता पद पर होने वाली आगामी पदोन्नति प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई के दौरान वरिष्ठता और पदोन्नति से जुड़े विवाद पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में