उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…शासन ने इन अफसरों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सचिवालय में अधिकारियों के विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। इस बदलाव के तहत सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें संयुक्त सचिव से लेकर अंडर सेक्रेटरी तक के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... PPS अफसरों का जल्द होगा IPS में प्रमोशन, आई ये अपडेट

संयुक्त सचिव मुकेश राय, जिन्होंने हाल ही में प्रमोशन हासिल किया है, अब आबकारी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, संयुक्त सचिव महावीर सिंह कंडारी को आबकारी विभाग से हटाकर अब गन्ना एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले उनके पास आयुष विभाग भी था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ये बने पर्यवेक्षक

डिप्टी सेक्रेटरी हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। अंडर सेक्रेटरी राम सिंह को अब अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, अंडर सेक्रेटरी नंदराम को तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। सोनिया भारती, जो अल्पसंख्यक विभाग में 6 साल तक कार्यरत रही थीं, अब पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कत्ल...यूपी में ठिकाने लगाया शव! वजह जान रह जाएंगे हैरान

अंत में, अंडर सेक्रेटरी हेमा पांडे को वन विभाग के साथ-साथ अब पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में