उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण की सुविधा को लेकर नई नियमावली जारी की है। इससे राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति के दौरान राहत मिलेगी, जिससे हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

यह निर्णय तीन मार्च को धामी कैबिनेट द्वारा लिया गया था, और शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इसका औपचारिक रूप से ऐलान किया। नियमावली के तहत, राज्य के कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा, जिससे कर्मचारियों को पदोन्नति में कुछ ढील मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पोर्न कांड... महज इतने घंटे में शूट होते थे मॉडल्स और लड़कियों के वीडियो, ये भी हुआ खुलासा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चल रहे संघर्ष का परिणाम है। एक वर्ष पहले मौखिक सहमति मिल गई थी, और अब कैबिनेट के निर्णय के बाद नियमावली जारी की गई है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  संरक्षित पशु की हत्या... भड़क उठा आक्रोश, लगाया जाम, पुलिस फोर्स तैनात

मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फेडरेशन की पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। इस निर्णय से सभी कर्मचारी खुश हैं और इसे उनकी मेहनत का फल मानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...आनंद वर्धन बने 19वें मुख्य सचिव, कार्यभार संभाला
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में