उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…शासन स्तर पर बड़ा बदलाव, इस अफसर को अहम दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर अहम बदलाव किया है। प्रमुख वन संरक्षक गिरजा शंकर पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद अब प्रमुख वन संरक्षक हॉफ (HoFF) समीर सिन्हा को निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समीर सिन्हा ही वन विकास निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल.... कई अफसर और कर्मचारी हुए प्रमोट, देखें लिस्ट

गौरतलब है कि गिरजा शंकर पांडे लंबे समय से इस पद पर कार्यरत थे और 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति ग्रहण कर चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही वन विकास निगम के नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। फिलहाल स्थायी नियुक्ति होने तक समीर सिन्हा को यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक-अधिकारी बनेंगे रक्षक...हर समस्या का मिलेगा फटाफट हल! करें क्लिक

राज्य में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसमें वन विकास निगम में भी स्थायी पदस्थापना का फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में अधिकारियों के चयन एवं जिम्मेदारी में बदलाव के साथ-साथ प्रमुख वन संरक्षक हॉफ को अपनी टीम चुनने का अधिकार मिलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  किस्सा करोड़ों का...कुख्यात भू-माफिया की करतूतें बेनकाब, अब बचना मुश्किल!

सूत्रों के अनुसार, इस बार की बैठक में DFO से लेकर PCCF स्तर तक के अधिकारियों के पद और कार्यभार में बदलाव की संभावनाएं प्रबल हैं। इससे वन विभाग के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में