उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिला ये बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के निगमों, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  VVIP सुरक्षा एस्कॉर्ट...अलर्ट मोड में पुलिस, चल पड़ा सघन अभियान

शासनादेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल और नकदी लूटी… पर बच नहीं पाए! हल्द्वानी पुलिस ने पलट दी पूरी कहानी

नई दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी और इसी के अनुसार कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी और प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने इस निर्णय के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे और अधिक उत्साह के साथ कार्य कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र राजनीति में उबाल... कॉलेज की छत पर पेट्रोल लेकर चढ़ी छात्रा, मचा हड़कंप

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में