उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति हिल दर्पण

उत्तराखंड…इन अफसरों को प्रमोशन की सौगात, देखें लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को आखिरकार अमलीजामा पहना दिया गया है। विभाग ने 41 डिप्टी रेंजर्स को प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी सूची जारी कर दी है। इस फैसले को विभागीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह पदोन्नति ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों के बाद विभाग में व्यापक फेरबदल की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में अब अधीनस्थ स्तर पर भी बदलाव करते हुए डिप्टी रेंजर्स को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इस निर्णय की खास बात यह रही कि एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (APCCF) मीनाक्षी जोशी ने मानव संसाधन की जिम्मेदारी छोड़ने से ठीक पहले यह सूची जारी की। हाल ही में विभागीय पुनर्व्यवस्था के तहत मानव संसाधन का प्रभार उनसे हटाकर पी.के. पात्रो को सौंपा गया था। ऐसे में यह निर्णय उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी बनाए गए अधिकारियों का चयन सीनियरिटी के आधार पर किया गया है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए विभाग में लंबे समय से तैयारी चल रही थी, जिसे मीनाक्षी जोशी की निगरानी में पूरा किया गया। इसके बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल की मंजूरी मिलने के पश्चात आदेश जारी किए गए।

प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी के रूप में पदोन्नत किए गए अधिकारियों में वीरेंद्र दत्त बडोला, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, हेमचंद्र आर्य, खीम सिंह संभल, कमल सिंह पवार, त्रिभुवन सिंह बोरा, चंद्रशेखर शर्मा, नेत्र सिंह, उत्तम सिंह रावत, गणेश बहुगुणा, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आर्य, दान सिंह हरकोटिया, संजय प्रसाद सेमवाल, विशन दत्त जोशी, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, दिनेश कुकरेती, सुनील सिंह रावत, भगवत प्रसाद भादुला, अनिल कुमार भादुला, राम सिंह जेठा, अशोक कुमार, पंकज शर्मा, बलबीर सिंह, ललित मोहन आर्य, मनोज कुमार, अनीता रावत, प्रमोद चंद भट्ट, बाबू सिंह, रमेश चंद भट्ट, दीपक कुमार, यशपाल सिंह, दीप चंद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, धर्मानंद पाठक, मनोज कुमार तिवारी, राकेश सिंह राणा, दिनेश सिंह और अखिलेश रावत शामिल हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में