उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…धामी मंत्रिमंडल ने लिए ये अहम फैसले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्यहित से जुड़े आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का सीधा असर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, निर्माण नियमों और नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर पड़ेगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में बदला जाएगा। इस निर्णय से महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रशासनिक उठा-पटक...कई जिलों के डीएम बदले, नैनीताल की इन्हें मिली कमान

कैबिनेट ने सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन कर यह तय किया है कि इन पदों का 50 प्रतिशत हिस्सा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरा जाएगा। इससे उन्हें पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे और लंबे समय से सेवा दे रहीं कार्यकत्रियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

रायपुर क्षेत्र के फ्री जोन में अब आम नागरिक मकान और छोटी दुकानों का निर्माण कर सकेंगे। इस फैसले से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट... साजिश से उजागर हुई आपराधिक फेहरिस्त!

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य निरीक्षक नियमावली में संशोधन करते हुए एक बार स्थानांतरण की छूट का प्रावधान जोड़ा गया है। इससे कर्मचारियों को कार्यस्थल चयन में लचीलापन मिलेगा।

कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। अब नेपाली और भूटानी नागरिकों के भारतीय नागरिकों से विवाह की स्थिति में आधार कार्ड या विदेशी पंजीकरण के आधार पर विवाह पंजीकरण संभव होगा।

9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विधानसभा सत्र की तिथि अब मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित की जाएगी। इससे सत्र की तैयारी अधिक सुचारू रूप से की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस का बड़ा एक्शन... कबाड़ी, मेडिकल, मोबाइल शॉप्स पर रेड! 133 पर कार्रवाई

राज्य सरकार का कहना है कि इन सभी फैसलों से न केवल महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि नागरिक सुविधाएं भी बेहतर होंगी। साथ ही, आम जनता को इनका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में