उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड… इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार से राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे।

इस बड़े आयोजन को देखते हुए, जनपद देहरादून में भारी संख्या में लोग समारोह में भाग लेने के लिए आने की संभावना है। इसके मद्देनजर, जनपद में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शैक्षणिक संस्थानों से छात्रों और बच्चों के आवागमन को सीमित करना आवश्यक हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...अफसरों के ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी अपडेट

इसलिए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की संबंधित धाराओं का उपयोग करते हुए, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 28 जनवरी 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को आदेश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और सभी शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र इसे लागू करें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में