उत्तराखण्ड देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड…कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी खुद को फिर से मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है और इसके तहत संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Organizational Training Program) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि नवप्रभात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समग्र मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और उनके दायित्वों के निर्वहन में पूरा सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नवप्रभात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वे विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे हरीश रावत सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। नवप्रभात को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

यह पहला मौका नहीं है जब नवप्रभात को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई हो। वर्ष 2023 में भी उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस समय पार्टी ने अन्य वरिष्ठ नेताओं को समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

कांग्रेस की इस नई नियुक्ति को संगठन में गुटबाजी खत्म करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में