उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड निकाय चुनाव… भाजपा ने इन्हें सौंपे अहम दायित्व, ये है प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने आगामी निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया है। पार्टी ने मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में अपनी चुनावी रणनीति तैयार की, जिसमें हर वार्ड, पालिका और निगम में अपनी स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया गया।

भा.ज.पा. के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में 100 चुनावी निकायों की संचालन समिति से समन्वय करने के लिए एक विस्तृत टीम बनाई गई। इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सहसंयोजक आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट सहित कुल 14 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन विभागों में प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया, महिला एवं युवा मोर्चे, बूथ प्रबंधन, चुनावी सामग्री, और चुनाव आयोग से संपर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एग्जिट पोल्स...26 साल बाद BJP की वापसी या फिर केजरीवाल का जलवा?

प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक में सभी सदस्यों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिष्ठित चेहरों का चुनाव प्रचार में प्रमुख रूप से उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी हार पर पड़ी रार... कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप

बैठक में यह भी तय किया गया कि भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

चुनाव संचालन समिति ने सभी कार्यक्रमों और सभाओं की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए समय सीमा तय की है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें बूथों तक जाकर नए वोटरों से संपर्क करना है और बाहर रहने वाले वोटरों से भी संवाद स्थापित करना है। चुनावी मुद्दों और लाभार्थियों से संवाद कर पार्टी के पक्ष में वोट जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश... जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निदान करें अफसर
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में