उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…मुख्यमंत्री धामी ने दी करोड़ों की सौगात, कही ये बड़ी बात

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका समयबद्ध तरीके से लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश या गर्मी?... मानसून की आहट से बढ़ेगी मौसम की उलझन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर सृजित करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने, तथा तीर्थाटन और पर्यटन को प्रोत्साहित करने जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएस प्रमोशन... उत्तराखंड के चार अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी का रास्ता साफ

यह कम्युनिटी हॉल क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से बना है, और मुख्यमंत्री की संस्तुति से इसे जनता को समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  टल्ली एसीपी की करतूत...महिला कांस्टेबल से दुर्व्यवहार! हुआ बड़ा एक्शन

इस उद्घाटन कार्यक्रम में कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर थापा, कैंट बोर्ड के सीईओ, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राहुल चौहान, आशीष शर्मा, ज्योति कोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रिटायर्ड सैनिक, कैंट बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में