उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड बजट सत्र… जानें कब-कहां होगी बहस और बजट की पेशगी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा बजट सत्र 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी बजट सत्र 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। इस दौरान 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

सरकारी आदेश के अनुसार, इस सत्र का आयोजन उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर सत्र से संबंधित अग्रिम तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी बजट सत्र की तिथियों और स्थान पर चर्चा की गई थी। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को सत्र का स्थान तय करने का अधिकार दिया था। इसके बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होगा, लेकिन तिथियों का निर्धारण अभी शेष था।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद मंगलवार को विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर सत्र की तिथियों की पुष्टि की और तैयारियां शुरू करने के लिए कहा। सरकार पहले से ही सत्र को गैरसैंण में कराने के निर्णय के अनुसार सभी विभाग अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वित्त विभाग ने भी आगामी बजट सत्र के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं और वर्तमान में विभागवार समीक्षा जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा। दूसरे दिन, यानी 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में