उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड निकाय चुनाव… दिन चढ़ने के साथ दिखा जोश, अब तक इतना फीसदी मतदान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज आयोजित हो रहे निकाय चुनाव के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आ रहा है, और मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदेशभर में 12 बजे तक औसतन 25.70 फीसदी मतदान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... कैबिनेट की अहम बैठक आज, हो सकता है ये बड़ा फैसला

राजधानी देहरादून नगर निगम में 12 बजे तक 21.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • बागेश्वर: 26.59%
  • चमोली: 28.85%
  • चम्पावत: 25.41%
  • हरिद्वार: 27.77%
  • नैनीताल: 22.55%
  • पौड़ी गढ़वाल: 26.6%
  • पिथौरागढ़: 25.24%
  • रुद्रप्रयाग: 25.8%
  • टिहरी गढ़वाल: 22.99%
  • ऊधमसिंह नगर: 31.42%
  • उत्तरकाशी: 24.03%
यह भी पढ़ें 👉  प्यार में धोखा या मौत!...लव मैरिज के बाद सामने आया खौफनाक कांड

मतदान के इस उत्साह को देखकर साफ है कि प्रदेश के लोग अपने अधिकार का सही उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में