उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखंड निकाय….नगर निगमों का परिसीमन पूरा, इनमें हुआ बदलाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने आगामी निकाय चुनाव के लिए देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों का परिसीमन पूरा कर दिया है और संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

देहरादून नगर निगम में 49 वार्डों में बदलाव किया गया है, जबकि 51 वार्डों का क्षेत्र बिना किसी बदलाव के रखा गया है। परिसीमन के बाद वार्डों की मतदाता सूची को नये सिरे से अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... यहां नदी किनारे मिला सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

प्रदेश में अब नगर निगमों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जिसमें देहरादून नगर निगम के कुल 100 वार्ड शामिल हैं। परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान कई वार्डों में मोहल्लों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर पालिका से नगर निगम में बदलने के बाद इन दोनों निगमों के परिसीमन में पूर्व के नगर पालिका क्षेत्र को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुर्सी की जंग!... उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल— जानिए कौन कहां पहुंचा

पिछले परिसीमन में 54 वार्डों में मानक के अनुसार मतदाता संख्या में असमानता के चलते शिकायतें आई थीं। इसके बाद शासन ने नगर निगम को रिपोर्ट भेजने को कहा था, जिसे हाल ही में भेजा गया और अंततः अंतिम अधिसूचना जारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज़ रफ़्तार बनी मौत का सबब... हल्द्वानी की सड़कों पर तीन सपनों का अंत!

ओबीसी सर्वे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और यह परिसीमन की अधिसूचना के बाद या प्रवर समिति की रिपोर्ट के अनुसार किया जाएगा।

अब शहरी विकास विभाग राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजेगा ताकि आयोग परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट कर सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में