उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार कुल 9 प्रवक्ताओं का चयन किया गया है।
सूची में देहरादून महानगर से विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेन्द्र सिंह, हनी पाठक और कमलेश रमन शामिल हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ से मथुरा दत्त जोशी, देहरादून ग्रामीण से नवीन ठाकुर, काशीपुर से गुरविंदर सिंह चण्डोक तथा नैनीताल से विकास भगत को भी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
प्रदेश भाजपा संगठन में यह नियुक्तियां पार्टी की कार्यशैली को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि नए प्रवक्ताओं की यह टीम पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।