उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड…भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ये बने पर्यवेक्षक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा ने संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास द्वारा जिला अध्यक्ष के चुनावों के संचालन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 21 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चलेगी। प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अनुशार कुल 57 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें उत्तरकाशी में बतौर पर्यवेक्षक हेमंत त्रिवेदी, रमेश गाड़िया और  गोविंद अग्रवाल, चमोली के लिए  शिव सिंह बिष्ट, मेहरबान सिंह रावत और  अतर सिंह तोमर, रुद्रप्रयाग के लिए पुनीत मित्तल, मधु भट्ट और राम सुंदर नौटियाल, टिहरी  विनय रोहेला,  अनीता ममगई और  ओमवीर सिंह राघव, देहरादून ग्रामीण  विनय गोयल,  श्याम डोभाल और गीता रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा... कार के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

इसके अलावा देहरादून महानगर दान सिंह रावत, ऋषि कंडवाल और आशीष गुप्ता, ऋषिकेश  विश्वास डाबर,  विजय कपरवान और  रमेश चौहान, हरिद्वार  सुरेश भट्ट अभिमन्यु कुमार और  रविंद्र कटारिया, रुड़की  सौरभ थपलियाल,  नेहा जोशी और  बलजीत सोनी, पौड़ी  चंडी प्रसाद भट्ट, जोगिंदर पुंडीर और  शशांक रावत, कोटद्वार कैलाश पंत, स्वामी यतीश्वरानंद और डॉक्टर स्वराज विद्वान,  पिथौरागढ़ दीपक मेहरा,  अनिल कपूर डब्बू और  समीर आर्य, बागेश्वर  दीप भगत, अजय वर्मा और राजेंद्र रावत को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  17वा कृषि विज्ञान सम्मेलन... सीएम धामी ने चखा मडुआ की लस्सी और बर्फी का स्वाद

जबकि रानीखेत  प्रकाश हरबोला,  कुंदन लटवाल और  खूब सिंह विकल, अल्मोड़ा बलवंत सिंह भौंर्याल,  राकेश नैनवाल और  तरुण बंसल, चंपावत दिनेश आर्य,  राम मेहरोत्रा और वीरेंद्र वल्दिया, नैनीताल आशा नौटियाल  रवि मोहन अग्रवाल और  रामपाल सिंह, काशीपुर डॉक्टर देवेंद्र भसीन, गणेश भंडारी और  भावना मेहरा, उधम सिंह नगर  कुसुम कंडवाल,  देवेंद्र ढैला और डॉक्टर जोगिंदर पाल रौतेला के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... विधानसभा में पारित हुआ सख्त भू कानून
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में