स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन्हें राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक स्तर के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
**राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक** पुलिस सेवा में नारायण सिंह नपलच्याल (पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात) और अग्निशमन सेवा में वंश बहादुर यादव (मुख्य अग्निशमन अधिकारी, देहरादून) को प्रदान किया जाएगा। वहीं, **सराहनीय सेवा पदक** से पुलिस विभाग के जगदीश चंद्र, नवीन चंद्र सेमवाल, प्रतिमा भट्ट, सौहकार सिंह, मुजीबुल हसन और अग्निशमन सेवा के पवन कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा **मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक** भी दिए जाएंगे। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जाएंगे — सेवा के आधार पर और विशिष्ट कार्य के लिए। इसके तहत श्वेता चौबे, यागेश चंद्र, विपिन चंद्र पाठक, राकेश चंद्र भट्ट, शेखर चंद्र सुयाल, कैलाश चंद्र भट्ट, दीपक कुमार, गोपाल राम सहित दर्जनों अधिकारियों को यह सम्मान मिलेगा।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा **डीजीपी डिस्क गोल्ड और सिल्वर** भी प्रदान किए जाएंगे। गोल्ड डिस्क सेवा श्रेणी में नीलेश आनंद भरणे, देवेंद्र पींचा, सरिता डोबाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगी, जबकि विशिष्ट कार्यों के लिए अरुण मोहन जोशी, पंकज गैरोला, अबुल कलाम सहित STF, SDRF, एएनटीएफ, सीआईडी, अभिसूचना और PAC के कई कर्मियों को यह पुरस्कार मिलेगा।
**डीजीपी सिल्वर डिस्क** सेवा और विशिष्ट कार्य के लिए क्रमशः मुख्तार मोहसिन, रामचंद्र राजगुरु, रेखा यादव, विजेंद्र शाह, धनराज सिंह (मरणोपरांत) सहित कई पुलिसकर्मियों को प्रदान की जाएगी। चारधाम यात्रा ड्यूटी, चुनाव प्रकोष्ठ, खिलाड़ियों, SDRF और तकनीकी स्टाफ के अधिकारियों और सिपाहियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं हैं। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है।