उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… अवैध धार्मिक ढांचे पर गरजा बुल्डोजर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में राजधानी देहरादून के दून अस्पताल परिसर में बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने देर रात बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद की गई, जिसमें मजार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के तहत निर्मित बताया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। इसके तहत नगर प्रशासन को भूमि दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए गए, साथ ही राजस्व विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), दून अस्पताल प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... युवक की निर्मम हत्या, फैली सनसनी

प्रशासनिक जांच में पुष्टि हुई कि उक्त मजार न केवल बिना किसी वैध अनुमति के बनाई गई थी, बल्कि यह सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के अंतर्गत आती है। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन से भी विस्तृत रिपोर्ट ली गई और मजार में सेवा देने वाले खादिम को नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार और गैंगरेप का रैकेट...पुलिस ने खोला गुनाहों का दरवाज़ा

स्थानीय स्तर पर इस मजार को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं थीं। कोई इसे किसी फकीर की दरगाह बता रहा था, तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ते रहे। बताया गया कि खादिम अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच जाकर उन्हें मजार पर इबादत करने के लिए प्रेरित करता था, जिससे अस्पताल प्रशासन को परेशानी हो रही थी। इतना ही नहीं, इस अवैध धार्मिक संरचना के जरिये कुछ लोगों द्वारा निजी लाभ के लिए कारोबार भी चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हद हो गई...चलते टैम्पो में महिला से दरिंदगी, ये है मामला

प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह धार्मिक स्वरूप का ही क्यों न हो।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में