उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उपनल का स्थापना दिवस…घोषणाओं की लगी झड़ी, कर्मियों को मिलेगा ये बड़ा लाभ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों और उपनल कार्मिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने उपनल के वेलफेयर फंड के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में सैनिक कल्याण कार्यों के लिए विकास योजनाओं को लागू करने की घोषणा की।

इसके साथ ही उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दी जाने वाली तात्कालिक राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने और मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की राशि दान देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

मंत्री जोशी ने कहा कि उपनल की स्थापना का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराना था, और यह उद्देश्य पूरी तरह से सफल हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उपनल के माध्यम से लगभग 24,746 बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया है और इस साल 2,500 पूर्व सैनिकों को विभिन्न राज्यों में नियुक्ति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

जोशी ने कहा कि उपनल के कार्यों में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और जल्द ही देहरादून के गुनियालगांव में उपनल का नया कार्यालय बनेगा, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उपनल की टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही विदेशों में भी उपनल के माध्यम से नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस विभाग में बड़ा फेरबदल!... डेढ़ दर्जन अधिकारियों को प्रमोशन, कईयों की बदली कुर्सियां

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनल कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला, सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद और हवलदार सुभाष चंद्र सहित अन्य कार्मिकों को उनके योगदान के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, उपनल चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में