उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

नैनीताल में बेकाबू कार का तांडव…तीन लोग कुचले, एक जिंदगी मौत से जूझ रही

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र का है, जहां फांसी गदेरा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक और उसका साथी फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से बिहारी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हरि नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल गुरुवार सुबह पेंटिंग का काम करने के लिए राज भवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बाद में कार को सड़क पर छोड़कर चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में