उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

छाता भी चाहिए और चश्मा भी!…मौसम ने बदला रुख, जानें क्या कहता है मौसम विभाग?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां एक ओर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे वहां के निवासियों को गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके अलावा, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा और पेयजल व्यवस्था को मजबूती... इस निधि से पांच दर्जन कार्यों को मिली हरी झंडी

राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ में कमी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी आईडी, रेकी और सुपारी!...उत्तराखंड में जेल से चल रहा था संगठित अपराध, ये है मामला

मौसम विभाग का कहना है कि अगर आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होती है, तो इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज...सिर कुचल कर डाला तेजाब, ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या

प्रदेशभर में मौसम के इस बदले हुए मिजाज को देखते हुए लोग अब बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में