उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जॉब अलर्ट देहरादून हिल दर्पण

UKSSSC भर्ती धमाका!… सरकारी नौकरी की तलाश अब होगी खत्म, यहां करें क्लिक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत समूह ‘ग’ के तहत कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम तय किया गया है, जो विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक विभिन्न पदों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें वन दारोगा, सहायक लेखाकार, वैयक्तिक सहायक, सहायक अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, तकनीकी पद और स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट विस्तार की आहट!... खाली होंगे मंत्री आवास, इन्हें मिला नोटिस

प्रमुख भर्तियों की जानकारी:

वन दारोगा (Forest Inspector) के 124 पदों पर परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित है।

सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी व वैयक्तिक सहायक की परीक्षा 17 नवंबर 2025 को होगी।

सहायक अध्यापक के 128 पदों के लिए 18 जनवरी 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।

उपभोक्ता आयोग के सदस्य (राज्य व जिला स्तर) के 20 पदों के लिए परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला बना ‘ए ग्रेड’... केंद्र और राज्य से मिलेगी विशेष सहायता

विशेष तकनीकी पदों के 62 पदों पर 1 फरवरी 2026 को परीक्षा होगी।

वाहन चालक के 37 पदों पर 22 फरवरी 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।

कृषि विभाग में 212 पदों के लिए 15 मार्च 2026 तक परीक्षा कराए जाने का लक्ष्य है।

सहायक लेखाकार के 36 पदों पर 29 मार्च 2026 को परीक्षा होगी।

कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक के 386 पदों के लिए परीक्षा 10 मई 2026 को प्रस्तावित है।

आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 41 पदों पर 31 मई 2026 को परीक्षा की योजना है।

विज्ञान विषय से संबंधित विभागों के 4 पदों के लिए परीक्षा 7 जून 2026 को होगी।

स्नातक स्तरीय परीक्षा के 48 पदों पर 21 जून 2026 को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में टला बड़ा हादसा... बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर

UKSSSC की इस पहल से राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। आयोग जल्द ही सभी पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती कार्यक्रम से स्पष्ट है कि सरकार समूह ‘ग’ के पदों को भरने में गंभीर है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विभागीय कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में