उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!…कहीं बारिश तो कहीं भीषण हीट वेव का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम के बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार यदि पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि कई इलाकों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में उष्ण लहर (Heat Wave) का खतरा जताया गया है। इसी कारण इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सितंबर को भारी बारिश!...कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ जगहों पर हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग रेप केस में बड़ा खुलासा!... CCTV बंद होते ही शुरू हुआ खेल, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

इधर, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की एडवाइजरी के तहत सभी जिलों को हीट वेव से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक तापमान रहने का भी अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस... बारिश में भी नहीं थमे तेवर; पुलिस से आर-पार के संकेत

उधम सिंह नगर में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में