उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

बेटियों से पंगा पड़ा महंगा!… छेड़छाड़ पर मनचलों की पहले पिटाई, फिर बिच्छू घास; VIDEO वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाहरी क्षेत्रों से आए दो मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं विरोध पर अभद्रता की गई। छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और बीच सड़क दोनों को दबोच लिया और धुनाई लगानी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव की कुछ छात्राएं स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ तथा अभद्र टिप्पणियां करने लगे। पहले युवतियों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब अभद्रता बढ़ गई तो उन्होंने दोनों युवकों का विरोध करते हुए उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  अगस्त की शुरुआत बनेगी आफत!...उत्तराखंड में 6 दिन लगातार बारिश की चेतावनी

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी युवकों की जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान युवकों का मुंह काला किया गया और उन्हें बिच्छू घास भी लगाई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था एक नहीं’...हल्द्वानी हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। आरोपी सम्प्रदाय विशेष के बताए जा रहे हैं। पुलिस युवकों की पहचान, उनके निवास स्थान और गांव में आने के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है'... सृष्टि के VIDEO ने खोली ससुराल की परतें, पति-ननद गिरफ्तार

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा, “युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि युवक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में