उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!… कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप हुआ। यहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल की लत छुड़ाने का ये कैसा तरीका!... बच्चों में मची चीख-पुकार; वीडियो वायरल

बताया गया कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी पर हाईकोर्ट सख्त!... डीएम समेत ये अफसर फिर कोर्ट में तलब, जानें क्या कहा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में