उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… बाइक नदी में गिरी, होमगार्ड जवान की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। उत्तरकाशी के सीमांत मोरी क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक के नदी में गिरने से होमगार्ड जवान भरत सिंह (57) की मौत हो गई। भरत सिंह, निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, उत्तरकाशी, लंबे समय से होमगार्ड में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर की शाम को भरत सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे, लेकिन मोताड़ पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ कांस्टेबल देवेंद्र कंडियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी और आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  किसे मिला कौन-सा थाना?...उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इनके बदले दायित्व

रेस्क्यू अभियान के दौरान बाइक को बरामद किया गया और कई घंटों की मेहनत के बाद होमगार्ड जवान का शव नदी से निकाला गया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

एसडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लापरवाही से ड्राइविंग, शराब का सेवन और खस्ताहाल सड़कें अक्सर जानलेवा हादसों का कारण बन रही हैं। बीते दिनों नैनबाग में भी एक युवक बाइक हादसे में घायल हो गया था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में