उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

गरजेंगे बादल, हवाएं उड़ाएंगी चैन…बारिश से बढ़ सकती है मुश्किलें, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं लगातार हो रही वर्षा से आमजन की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा और पत्थर गिरने से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी अतिक्रमण विवाद...महापंचायत में गरजे विधायक, बोले- प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। टिहरी और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार का कदम...सैकड़ों महिलाओं को सौंपी सेवा की कमान

राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से लेकर पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ तीव्र बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा... मकान की दीवार ढही, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विभाग द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में