उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

अश्लील वीडियो से धमकी….इस पूर्व विधायक के बेटे ने किया रेप, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

युवती के साथ दुराचार का एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के बेटे मंगलम चेरो पर एक युवती ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी के छोटे भाई यतेन्द्र ने युवती और उसके परिवार के खिलाफ पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

युवती ने आरोप लगाया कि मंगलम चेरो उसे बार-बार फोन करके परेशान करता था और धमकी देता था कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह सार्वजनिक कर देगा। युवती के मुताबिक, 16 नवंबर को मंगलम ने उसे दुद्धी के शिवाजी तालाब के पास बुलाया और वहां एक मकान में दुष्कर्म किया, जबकि वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

वहीं, मंगलम चेरो के छोटे भाई यतेन्द्र ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मंगलम 16 नवंबर को बकाया पैसे लेने के लिए दुद्धी के शिवाजी तालाब गया था, जहां एक युवती ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई से झगड़ा किया। यतेन्द्र के अनुसार, उसी दौरान युवती की मां और भाई वहां पहुंचे और तीनों ने मिलकर मंगलम की पिटाई की और उसका सामान छीन लिया। यतेन्द्र का कहना है कि इस घटना के बाद से मंगलम लापता है और यतेंन्द्र के अनुसार मंगलम की शादी तय हो चुकी है और 12 नवंबर को उसकी सगाई थी। यतेन्द्र ने कहा कि युवती ने पैसा ऐंठने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी