उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हल्द्वानी

हल्द्वानी… खनन वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर, होगा ये काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। खनन क्षेत्र से जुड़े वाहन स्वामियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर खनन वाहनों के वजन निर्धारण में असमानता की समस्या उजागर की।

विधायक डॉ. बिष्ट ने ज्ञापन में बताया कि लालकुआं क्षेत्र के गौला और अन्य खनन गेटों पर वाहन स्वामियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) में दर्ज वजन के आधार पर वाहन चलाने की अनुमति दी जाती है, जबकि खनन स्थलों पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए भिन्न वजन मानक लागू हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट में ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास

उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में 70 क्विंटल से 90 क्विंटल तक वजन वाले वाहन अलग-अलग श्रेणी में रखे गए हैं, जिससे खनन गेटों पर अव्यवस्था और विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। डॉ. बिष्ट ने सरकार से आग्रह किया कि सभी खनन वाहनों के लिए एक समान वजन मानक लागू किया जाए, जिससे वाहन स्वामियों की सुविधा के साथ क्षेत्र में शांति भी बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी संग्राम की तैयारी!... कांग्रेस को घेरने सड़कों पर उतरेगी भाजपा

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डॉ. बिष्ट के पत्र पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे उम्मीद है कि खनन क्षेत्र में वजन संबंधी असमानता की समस्या जल्द ही समाप्त हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट चाहिए थी, 5 लाख रुपये भी!... नवविवाहिता की मौत पर बड़ा खुलासा

वाहन स्वामियों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास सैकड़ों परिवारों के लिए प्रत्यक्ष राहत का कारण बनेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में