उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सोशल हिल दर्पण

उत्तराखंड… सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ ये आदेश

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण नियमों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से सभी प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022 का कड़ाई से पालन कराया जाए।

नए निर्देशों के अनुसार, कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने नाम या परिवार के नाम से जमीन खरीदने से पहले अपने विभागाध्यक्ष को इसकी सूचना देगा। बिना पूर्व जानकारी के ऐसी किसी भी खरीद को नियम विरुद्ध माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में ‘शांति मिशन’...बवाल पर नपेंगे एसओ-चौकी प्रभारी, आईजी का कड़ा फरमान

सरकारी कर्मचारी यदि एक माह के वेतन या 5000 रुपये (जो भी कम हो) से अधिक मूल्य की चल संपत्ति जैसे—टीवी, फ्रिज, एसी आदि खरीदते हैं, तो उन्हें इसकी पूर्व सूचना अपने अधिकारी को देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बड़ा हादसा...यात्रियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार

नियुक्ति के समय और प्रत्येक पांच वर्ष की अवधि पूरी होने पर कर्मचारियों को अपनी अचल संपत्ति की घोषणा करनी होगी। इसके साथ ही, विभागाध्यक्ष कभी भी कर्मचारी से उसकी चल और अचल संपत्तियों का विवरण मांग सकता है। इस विवरण में यह भी स्पष्ट करना होगा कि संपत्ति किस माध्यम से अर्जित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नीचे से ज़मीन खिसक रही, ऊपर से पहाड़ टूट रहे... उत्तराखंड का ये गांव तबाही के मुहाने पर!

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है, ताकि सरकारी व्यवस्था में विश्वास बना रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में