उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

नए साल का जश्न…पार्टी करने गईं लड़कियों से अश्लीलता, ये है मामला

खबर शेयर करें -

न्यू ईयर की पार्टी के दौरान युवतियों के साथ घिनौनी हरकत सामने आई है। यूपी के कानपुर में साल की आखिरी रात में लड़कियों के साथ अश्लीलता की गई। तीन लड़कियों न्यू ईयर की पार्टी करने के लिए पब गईं थीं। यहां पर पब मालिक ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो पब मालिक ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद भी जब आरोपी पब मालिक का मन नहीं भरा तो वह लड़कियों को घसीटकर बाथरूम में ले गया और यहां भी जबरदस्ती की। लड़कियों ने किसी तरह बचकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही पब मालिक मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी का नया तरीका...पहाड़ से ऐसे लाया जा रहा गांजा तस्करी, पुलिस भी हैरान

आज तक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला कानपुर के एक पॉश बार क्लब बेला का है। यहां न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी। इसी क्लब में शहर की तीन लड़कियां भी न्यू ईयर की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि पार्टी के दौरान पब मालिक आया और उनके से छेड़खानी करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  जेब में था आधार कार्ड...दरोगा ने लावारिस भेजा शव, एसपी का कड़ा ऐक्शन

पब मालिक ने तीनों के साथ अश्लीलता भी की। लड़कियों ने विरोध गया तो पब मालिक उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। पार्टी के दौरान मौजूद लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। इसके बाद पब मालिक तीनों को घसीट कर बाथरूम में ले गया। यहां भी उनके साथ छेड़खानी की गई।

पब मालिक ने तीनों लड़कियों के साथ जबरदस्ती करनी भी चाही लेकिन किसी तरह मौका पाकर लड़कियों ने पुलिस केा फोन कर दिया। पब में पुलिस तो जरूर पहुंची लेकिन पब मालिक को पकड़ने के बजाए वह भी लोगों की तरह तमाशा ही देखती रही और इसी बीच मौका पाकर पब मालिक भाग निकला। लड़कियों ने पब मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर गिरफ्तार
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी