अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

भाजपा को बड़ा झटका…इस बड़े नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, समर्थक भी साथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच कुमाऊं मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के ग्राम तलचौना से भाजपा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके रघुनाथ सिंह चौहान के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश भट्ट ने चार दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होते हुए कहा कि “भाजपा में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्यों के नाम पर बजट का दुरुपयोग हो रहा है और जनप्रतिनिधि स्वयं इसमें लिप्त हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा... 11 जिले हाई अलर्ट पर, IMD की सख्त चेतावनी

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में बसंती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पीतांबर दत्त भट्ट पूर्व सैनिक पूरन चंद्र भट्ट, पूर्व शिक्षक शिशु मंदिर जगदीश चंद्र भट्ट, गंगा सिंह, आनंद सिंह,चंदन पांडे, लीलाधर पांडे, पूरन चंद, भट्ट देवी दत्त पांडे,राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे ग्राम प्रधान  खटिया नौली  पूरानचंद जोशी, मोहन चंद्र पांडे चंद्रमणि पांडे, लीलाधर भट्ट, चिंतामणि भट्ट राधिका नेगी हरिचंद पांडे, शेखर पांडे, नवीन चंद्र रूप सिंह  खाती, शेर सिंह खानी आदि लोग ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे उपराष्ट्रपति...हुआ भव्य स्वागत, प्रशासन हाई अलर्ट पर
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में