उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

गणतंत्र दिवस…उत्तराखंड के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस के लिए इस बार का गणतंत्र दिवस विशेष रहने वाला है। इस अवसर पर राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) और सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

इस बार राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) से नवाजे जाने वाले उत्तराखंड पुलिस अधिकारी हैं – योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखंड।

साथ ही, पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किए जाने वाले हैं – प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग; शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत; ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून; सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय; और साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

फायर सर्विस में भी उत्कृष्ट सेवा के लिए गिरीश चन्द्र लोहनी और मुकेश कुमार पोखरियाल, दोनों लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में इस घोषणा से खुशी की लहर है। डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी समर्पित सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीजीपी ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में