उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

दो पक्षो में दे दनादन… दरोगा भी घायल, भाजपा नेता समेत कइयों पर केस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जमीन को लेकर हुए विवाद में दे दनादन हो गई। ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर में जमीन जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी और एक पक्ष के चार लोग चोटिल हो गए।

यह घटना तब घटी जब भूमि स्वामी का बेटा अपने साथियों के साथ गांव में खेत की जुताई करने पहुंचा। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर एसआई संजय वोहरा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षकों के तबादलों को लेकर आई बड़ी अपडेट

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, और आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर मिट्टी और पत्थर फेंके, जिससे पथराव हुआ। इस संघर्ष में एसआई संजय वोहरा समेत चार अन्य लोग चोटिल हो गए। सभी का मेडिकल परीक्षण बाजपुर के सरकारी अस्पताल में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  17वा कृषि विज्ञान सम्मेलन... सीएम धामी ने चखा मडुआ की लस्सी और बर्फी का स्वाद

घटना के बाद पुलिस ने एक पक्ष के भाजपा के केलाखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेंडमेंट बिल नहीं स्वीकार.. अधिवक्ताओं में आक्रोश, जलाई प्रतियां
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में