उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

कोटाबाग में गोलियों की बारिश!…तड़तड़ाहट से दहला इलाका, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से शुक्रवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में कोटाबाग इलाके की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार (UK04 K 2997) पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ, जो फायरिंग की पुष्टि करता है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

स्थानीय लोग गोली चलने की आवाज सुनकर भयभीत हो गए और कुछ ने तुरंत अपने घरों में शरण ली। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही कालाढूंगी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार पर फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। जांच यह पता लगाने में भी लगी है कि फायरिंग किसी पुरानी रंजिश का नतीजा थी या यह किसी अन्य आपराधिक घटना से जुड़ा मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी युवक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में