उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

बारिश का कहर…..मची भारी तबाही, पुल बहा, कई कांवड़ियों के फंसने की खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश के बीच रुद्रप्रयाग जिले में बनतोली संगम पर द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बह गया है। इससे आवाजाही ठप हो गई है।  मध्यमहेश्वर धाम में कई यात्रियों और कांवड़ियों के फंसने की सूचना है।

यमुना नदी के उदगम में अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान हुआ है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोई आदि को भी नुकसान की जानकारी मिली हैं। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि जनहानि नहीं लेकिन परिसंपित्तयों को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के मुहाने पर एकत्रित मलबा बोल्डर पत्थरों की वजह से मंदिर परिसर को अधिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...राजस्व उप निरीक्षकों के लिए जारी हुए ये आदेश

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट बंद होने से बड़कोट से सरकारी अमला अभी यमुनोत्री धाम नहीं पहुंच पाया। एसडीएम मुकेश चन्द्र रमोला ने कहा कि जनहानि नहीं हुई है लेकिन नुकसान काफी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली बात पर खूनी संग्राम...युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ओजरी डाबरकोट मार्ग खुलने के साथ ही नुकसान का जायजा लिया जाएगा। तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ भेज दिया गया है। जानकीचट्टी यमुनोत्री के बीच रातभर अफरातफरी मची रही। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के बीच छह किलोमीटर हिस्से में यमुना नदी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नई-नवेली दुल्हन का पुराना प्यार... पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी! हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में