उत्तर प्रदेश देश/दुनिया राजनीति राष्ट्रीय

नेताजी के बिगड़े बोल…. ‘हमारी बहनों की साड़ी तक खींच ली जाती है…’

खबर शेयर करें -

विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो चली है। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनावों के बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्‍यामलाल पाल ने मुरादाबाद में एक विवादित बयान दिया है।

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सपा के प्रत्‍याशी हाजी रिजवान के चुनाव प्रचार के दौरान श्‍यामलाल पाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनावी प्रक्रिया में इस हद तक गिर गए हैं कि वे सपा कार्यकर्ताओं की बहनों की साड़ियां तक खींचने का काम कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्‍होंने कहा, “महाभारत वाला चीर हरण शुरू हो गया है।”

यह भी पढ़ें 👉  पीपीपी मोड पर भड़की कांग्रेस... तोड़ी बैरिकेडिंग, रोकने में पुलिस नाकाम

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भी हताश हो गई है। उनके अनुसार, भाजपा अपनी हार से डरकर अब चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने पर उतर आई है। श्‍यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन के जरिए भाजपा खुलेआम मतदाताओं को धमका रही है और सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की भी बात की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी बस हादसा... सीएम धामी का मुआवजे का ऐलान

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि इन उत्पीड़न की शिकायतें चुनाव आयोग से की जा रही हैं। इस मौके पर सपा के अन्य नेता जैसे बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, और सम्भल जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  जोरा-जोरी गन्ने के खेत में... प्रेमी से इश्क लड़ रही थी तीन बच्चों की मां और आ गए घरवाले..
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस